मोमेंट्ज़ ने लखनऊ के गोमतीनगर में खोला अपना पहला प्रीमियम शोरूम
Sat, 15 Nov 2025
लखनऊ, 15 नवंबर।
लक्ज़री गिफ्टिंग ब्रांड मोमेंट्ज़ ने उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लखनऊ के गोमतीनगर में पहला प्रीमियम शोरूम लॉन्च किया है। देवाश्री इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत शुरू किया गया यह शोरूम 1/7 अपर ग्राउंड फ्लोर, विपुल खंड, गोमतीनगर में स्थित है और यहां प्रीमियम व कस्टमाइज्ड उपहारों की अनूठी श्रृंखला उपलब्ध है।
उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मोमेंट्ज़ के संस्थापक श्री वेरेश कालरा, निदेशक श्री सर्वेश कालरा, देवाश्री इनोवेशंस प्रा. लि. के डायरेक्टर श्री देवांशु बोरा, लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री सुधीर बोरा, श्री मनीष बोरा, श्री पंकज बोरा सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
उत्कृष्ट शिल्पकला और कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग का अनोखा संगम
संस्थापक श्री वेरेश कालरा ने बताया कि मोमेंट्ज़ का हर उत्पाद अनुभवी कारीगरों द्वारा बारीकी से तैयार किया जाता है।
उन्होंने कहा— “हमारे उत्पाद केवल उपहार नहीं, बल्कि भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाली अनूठी कलाकृतियाँ हैं। टिकाऊ डिज़ाइन, उन्नत तकनीक और खूबसूरत कारीगरी हमारी पहचान है। शादी से जुड़े उपहारों की कैटेगरी में आने के बाद हमने निजीकरण और रचनात्मकता को नए स्तर पर पहुंचाया है।”
ब्रांड की संग्रह में वेडिंग इनविटेशन, कस्टमाइज्ड हैम्पर्स, फर्स्ट-कार्ड्स जैसे प्रीमियम समाधान शामिल हैं। जन्मदिन, वर्षगांठ, गृहप्रवेश, बेबी शॉवर जैसे विशेष मौकों के लिए भी यहां विशेष विकल्प उपलब्ध हैं।
देशभर में मजबूत उपस्थिति
वेरेश कालरा के अनुसार, मोमेंट्ज़ देशभर के चुनिंदा ज्वेलर्स और लाइफस्टाइल स्टोर्स के माध्यम से कई शहरों में अपनी प्रीमियम रेंज उपलब्ध करा रहा है। ब्रांड का लक्ष्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर उत्कृष्ट, इनोवेटिव और भरोसेमंद गिफ्टिंग विकल्प प्रदान करना है।
वेडिंग कलेक्शन की खासियत
देवाश्री इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री देवांशु बोरा ने बताया कि मोमेंट्ज़ का विस्तृत वेडिंग कलेक्शन अपनी शानदार कारीगरी और पर्सनलाइजेशन विकल्पों के लिए खासतः जाना जाता है। उन्होंने कहा सगाई, मेहंदी, कॉकटेल, सगन से लेकर रिसेप्शन तक हर समारोह के लिए हमारे प्रोडक्ट एकदम उपयुक्त हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को ऐसे उपहार देना है जो उनकी लाइफस्टाइल और पसंद के अनुरूप हों और उन्हें हमेशा याद रहें।”
मोमेंट्ज़: भावनाओं को उपहार में बदलने की परंपरा
1985 में स्थापित मोमेंट्ज़ का उद्देश्य ऐसे उत्पाद बनाना है जो उपयोगी होने के साथ-साथ लंबे समय तक यादों का हिस्सा बने रहें। ब्रांड का विज़न है—हर विशेष पल को और अधिक खास बनाना, ऐसा उपहार देकर जो दिल से जुड़ सके।
