लखनऊ में 300 से अधिक कारोबारियों ने साझा किए बिजनेस चुनौतियों और अवसरों पर अनुभव
लखनऊ, 23 अगस्त 2026। लखनऊ के कारोबारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को बिजनेस से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों पर संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर मिला। इन्फिनिटी कनेक्ट्स की डॉली रस्तोगी एवं सुरभि श्रीवास्तव की ओर से हिल्टन गार्डन इन में ‘एडवांटेज–B2B बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव की थीम ‘बिजनेस: द इनसाइड एज’ रही।
कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से 300 से अधिक बिजनेस ओनर्स, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सामान्य नेटवर्किंग कार्यक्रमों से अलग इस कॉन्क्लेव में कारोबार से जुड़े अनुपालन, टैक्स, सुरक्षा मानकों, बिजनेस स्ट्रक्चर और भविष्य की रणनीतियों जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की।
तीन पैनल डिस्कशन में कारोबार से जुड़े मुद्दों पर मंथन
कॉन्क्लेव में आयोजित तीन पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञों ने कारोबारियों के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर अपने अनुभव साझा किए। चर्चा के प्रमुख विषयों में GST एवं इनकम टैक्स, रियल एस्टेट कंप्लायंस, बिजनेस स्ट्रक्चर, फायर एंड सेफ्टी नॉर्म्स, इनोवेशन, नए कारोबारी अवसर और बिजनेस ग्रोथ शामिल रहे।
पैनल चर्चाओं में रीना भार्गव, आलोक सेठ, शबीना सिंह, मयूर टंडन, अशोक कुमार, एसके जग्गी, मुकेश गुलाटी, आस्था गुप्ता, राघव बक्शी, राघव प्रकाश और डॉली रस्तोगी ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। सत्रों का संचालन सुरंगमा शर्मा और कर्नल विजय सिंह चंदेल ने किया।
कीनोट सत्र में करम इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर विषाल निगम ने बदलते कारोबारी परिदृश्य और उद्यमियों के सामने मौजूद नए अवसरों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वनिता यादव, फाउंडर, Kovida ने किया। इस अवसर पर आशीष धवन, Enagic Water भी मौजूद रहे।

छात्रों को भी मिला कारोबारियों से संवाद का अवसर
कॉन्क्लेव में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया गया। Neha Ansy School के सहयोग से लखनऊ के छात्रों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें स्थानीय बिजनेस लीडर्स और प्रोफेशनल्स के साथ सीधे संवाद का अवसर मिला।
आयोजकों के अनुसार, विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई। छात्रों ने कारोबारियों से बातचीत के दौरान बिजनेस शुरू करने, नेटवर्क विकसित करने और विभिन्न इंडस्ट्री में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी हासिल की।
स्थानीय बिजनेस नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर
कार्यक्रम के आयोजन में सुरंगमा शर्मा, अमित अरोड़ा, नेहा भट्ट और अंकुर कक्कड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने डॉली रस्तोगी, सुरभि श्रीवास्तव और यशस्वी प्रसाद के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वैभव अग्रवाल, Outreach Partner एवं Chairman, IIA तथा आनंदी अग्रवाल, IIA Women Chair का भी सहयोग और सहभागिता रहा। वहीं Ceremony Realty और Tile Crete ने स्पॉन्सर के रूप में तथा Orion Hospitality ने सपोर्ट प्रदान किया।
इन्फिनिटी कनेक्ट्स के अनुसार, ऐसे आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय कारोबारियों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने, संभावित व्यावसायिक सहयोग तलाशने और कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर संवाद करने का मंच उपलब्ध कराना है। लखनऊ के तेजी से विकसित होते कारोबारी माहौल में इस तरह के मंच विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायियों के बीच नेटवर्किंग और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
