ओमैक्स के ‘राइजिंग टुगेदर’ कार्यक्रम में जुटे 400 से अधिक चैनल पार्टनर्स
लखनऊ। ओमैक्स लिमिटेड ने लखनऊ के ताज, विभूति खंड में ‘राइजिंग टुगेदर’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कंपनी के 400 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टनर नेटवर्क के साथ कारोबारी प्रदर्शन की समीक्षा करने, बेहतर योगदान देने वाले पार्टनर्स को सम्मानित करने तथा लखनऊ और उत्तर प्रदेश में आने वाली परियोजनाओं एवं संभावित कारोबारी अवसरों पर चर्चा करना रहा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में ओमैक्स की अब तक की कारोबारी यात्रा, रियल एस्टेट बाजार में हो रहे बदलावों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने चैनल पार्टनर्स के साथ सीधे संवाद करते हुए प्रदेश में संचालित और प्रस्तावित परियोजनाओं के साथ-साथ विभिन्न बाजारों में उभर रहे अवसरों पर भी चर्चा की।
15 प्रमुख चैनल पार्टनर्स सम्मानित
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 चैनल पार्टनर्स का सम्मान रहा। कंपनी की ओर से इन पार्टनर्स को उनके योगदान और प्रदर्शन के लिए विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।पुरस्कारों में राधेश चंद्र को हुंडई क्रेटा प्रदान की गई। विनय कुमार सिंह को परिवार के साथ यूरोप यात्रा और शिखा धवन को परिवार के साथ वियतनाम यात्रा का पुरस्कार मिला। आरके प्रॉप को ज्वेलरी तथा राम जी सिंह को मैकबुक प्रदान किया गया। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य चैनल पार्टनर्स को आईपैड सहित विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मजबूत साझेदारी पर जोर
ओमैक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल ने कहा कि चैनल पार्टनर्स कंपनी की कारोबारी यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनके अनुसार, ‘राइजिंग टुगेदर’ कार्यक्रम साझेदारी को सम्मान देने, अब तक की संयुक्त उपलब्धियों की समीक्षा करने और भविष्य के अवसरों पर चर्चा करने का माध्यम है।
मोहित गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश ओमैक्स के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। कंपनी लखनऊ समेत राज्य के तेजी से विकसित हो रहे विभिन्न बाजारों में संभावनाओं को देखते हुए अपने कारोबार के अगले चरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस मजबूत व्यावसायिक संबंधों को आगे बढ़ाने और विकास के नए अवसर तैयार करने पर रहेगा।
कार्यक्रम में लखनऊ और उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट बाजार में बदलती गतिविधियों तथा ग्राहकों की बदलती जरूरतों पर भी चर्चा हुई। कंपनी ने अपने चैनल पार्टनर नेटवर्क के सदस्यों के साथ आगामी योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े संभावित कारोबारी अवसरों की जानकारी साझा की।
ओमैक्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कंपनी की मौजूदगी को आगे बढ़ाने के साथ नए अवसरों का आकलन किया जा रहा है। ‘राइजिंग टुगेदर’ कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी ने अपने पार्टनर नेटवर्क के साथ संवाद और सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनर्स के सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कंपनी की आगामी कारोबारी योजनाओं और विकास की संभावनाओं को लेकर चैनल पार्टनर्स के साथ संवाद को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
