फेस पेंटिंग से वन्यजीव संरक्षण का संदेश, 400 से अधिक बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

Message of wildlife conservation through face painting; over 400 children showcased their creativity.
 
kpl[l
लखनऊ। राजधानी स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वन्यजीव सप्ताह के तहत मंगलवार को स्कूली बच्चों के लिए फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने चेहरों को कैनवास बनाकर वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

pp

2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाए जा रहे वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में लखनऊ के 50 से अधिक स्कूलों के 400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने चेहरों पर विभिन्न वन्यजीवों और प्रकृति से जुड़े चित्र उकेरकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

p[]p

फेस पेंटिंग के जरिए बच्चों ने रचनात्मकता के साथ यह संदेश देने का प्रयास किया कि वन्यजीव और पर्यावरण मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगिता में बच्चों की कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा भी देखने को मिली।

00

12 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क

इस अवसर पर प्राणी उद्यान के शिक्षा अधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के दौरान 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए प्राणी उद्यान में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

00

वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं का समापन 8 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Tags