Moto G77 Power Launched: मोटोरोला ने पेश किया दमदार मोटो जी77 पावर; सोनी लिटिया 600 कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से है लैस

Moto G77 Power Launched: Motorola has unveiled the powerful Moto G77 Power; it is equipped with a Sony LYTIA 600 camera and a 120Hz display.
 
wefwe

नई दिल्ली: ग्लोबल मोबाइल टेक्नोलॉजी लीडर और भारत के सबसे पसंदीदा एआई (AI) स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक, मोटोरोला (Motorola) ने भारतीय बाजार में अपने पैर और मजबूत करते हुए नए मोटो जी77 पावर (Moto G77 Power) को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का दावा है कि यह स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ आता है।

रोजमर्रा की जिंदगी में स्मार्टफोन का हैवी इस्तेमाल करने वाले और फोटोग्राफी के शौकीन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर इसे डिजाइन किया गया है। मोटो जी77 पावर में प्रीमियम डिजाइन के साथ प्रोफेशनल-ग्रेड सोनी लिटिया कैमरा, 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (Military-Grade Durability) का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

कैमरा सेगमेंट में तहलका: 50MP Sony LYTIA 600 सेंसर और एडवांस AI

मोटो जी77 पावर के मुख्य आकर्षण की बात करें तो इसके सेंटर में इस सेगमेंट का लीडिंग प्रो-ग्रेड 50 मेगापिक्सल का सोनी लिटिया (Sony LYTIA) 600 कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसे लगभग हर तरह की रोशनी, खासकर लो-लाइट (कम रोशनी) में भी बेहद ब्राइट, शार्प और जीवंत तस्वीरें क्लिक करने के लिए तैयार किया गया है।

  • क्वाड पिक्सेल और 2-इन-1 लाइट सेंसर: यह फोन क्वाड पिक्सेल तकनीक (Quad Pixel Technology) से लैस है जो तस्वीरों में बारीक से बारीक डिटेलिंग को उभारती है। इसका एडवांस 2-इन-1 लाइट सेंसर आस-पास की लाइट को तुरंत भांप लेता है, जिससे कैमरा बहुत तेजी से और सटीक फोकस (Fast Autofocus) कर पाता है।

  • अल्ट्रा-वाइड लेंस: मुख्य कैमरे के साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जो लैंडस्केप, ग्रुप फोटोज और बड़े दृश्यों को बिना किसी डिटेलिंग के खोए एक ही फ्रेम में समाहित कर लेता है।

  • एआई फीचर्स और 32MP सेल्फी कैमरा: फोटोग्राफी को आसान बनाने के लिए इसमें पोर्ट्रेट मोड, फ्रेम मैच, ऑटो स्माइल कैप्चर और सुपर जूम जैसे कई एडवांस एआई-संचालित इमेजिंग फीचर्स दिए गए हैं। वहीं फ्रंट में रीफाइंड सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का हाई-रresolution सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो लैंडस्केप ओरिएंटेशन में अपने आप ग्रुप मोड पर स्विच हो जाता है।

गूगल फोटोज के जादुई एआई (AI) टूल्स का सपोर्ट

बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करने के बाद यूजर्स को उन्हें एडिट करने के लिए किसी तीसरे ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोटो जी77 पावर में गूगल फोटोज (Google Photos) के कई एडवांस एआई टूल्स इन-बिल्ट मिलते हैं, जिनकी मदद से केवल कुछ टैप में फोटोज को रिस्टोर और ट्रांसफॉर्म किया जा सकता है:

  • एडिट फोटोज बाय आस्किंग (AI Prompt)

  • मैजिक इरेजर (Magic Eraser)

  • फोटो अनब्लर (Photo Unblur)

  • रीइमेजिन और ऑटो फ्रेम (Reimagine & Auto Frame)

सिनेमाई डिस्प्ले और 'स्मार्ट वॉटर टच' तकनीक

विजुअल एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए मोटो जी77 पावर में 6.72-इंच का फुल एचडी प्लस (FHD+) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज के स्मूथ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फिल्मों, गेमिंग और रोजमर्रा की स्क्रॉलिंग को काफी फ्लूइड और वाइब्रेंट बनाता है।

तेज धूप में भी स्क्रीन को साफ देखने के लिए इसमें 1050 निट्स (Nits) की पीक ब्राइटनेस और डिस्प्ले कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें स्मार्ट वॉटर टच (Smart Water Touch) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो गीले हाथों या बारिश की बूंदों के बावजूद स्क्रीन की टच सेंसिटिविटी को समझदारी से एडजस्ट करती है ताकि टच रिस्पॉन्स हमेशा स्मूथ बना रहे। साथ ही, फोन में एक विशाल मल्टी-डे बैटरी बैकअप भी मिलता है जो लगातार मनोरंजन की गारंटी देता है।

Tags