मोटोरोला ने मोटो जी37 पावर, मोटो जी37 और मोटो बड्स 2 लॉन्च करने की घोषणा की

Motorola has announced the launch of the Moto G37 Power, Moto G37, and Moto Buds 2.
 
drtyyu
नई दिल्ली। मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप — Moto G37 Power, Moto G37 और Moto Buds 2 — को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह नया लाइनअप किफायती कीमत में दमदार बैटरी, तेज 5जी परफॉर्मेंस, शानदार एंटरटेनमेंट और मजबूत ड्यूरेबिलिटी के साथ यूजर्स को बेहतर स्मार्टफोन अनुभव देगा।

कंपनी के अनुसार, मोटो जी37 पावर अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल एआई-पावर्ड क्वाड पिक्सल कैमरा सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन को वीगन लेदर डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के साथ पेश किया गया है।

कंपनी ने साथ ही नए Moto Buds 2 को भी लॉन्च किया है, जिसमें ड्यूल ड्राइवर्स, 55dB तक डायनैमिक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC), हाई-रेज ऑडियो और इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि ये ईयरबड्स पूरे दिन आरामदायक उपयोग और प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करेंगे।

Moto G37 Power में 7000mAh बैटरी के साथ 33W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक का बैकअप दे सकता है। इसके साथ इंटेलिजेंट बैटरी केयर टेक्नोलॉजी और 1200 चार्ज साइकिल्स का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे लंबे समय तक बैटरी हेल्थ बेहतर बनी रहती है।

स्मार्टफोन में 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज 5जी कनेक्टिविटी और स्मूद मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है। इसमें 8GB रैम के साथ एआई-पावर्ड रैम बूस्ट फीचर दिया गया है, जिससे कुल 24GB तक रैम का अनुभव मिलता है। फोन में गूगल के एआई फीचर्स जैसे ‘सर्कल टू सर्च’ और ‘जेमिनाई’ का भी सपोर्ट है।

ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 वॉटर रेसिस्टेंस दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे टिकाऊ स्मार्टफोन है।

Moto G37 Power में 6.7 इंच का 120Hz पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 1050 निट्स तक की ब्राइटनेस और कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह तेज धूप में भी बेहतर व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP क्वाड-पिक्सल कैमरा सिस्टम और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें एआई आधारित फीचर्स जैसे शॉट ऑप्टिमाइजेशन, ऑटो स्माइल कैप्चर, एआई मैजिक इरेज़र, एआई फोटो अनब्लर और री-इमेजिन जैसे एडिटिंग टूल्स दिए गए हैं, जो फोटोग्राफी अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

Tags