Motorola Edge 70 Pro+ Launch: मोटोरोला ने लॉन्च किया 2026 का सबसे स्टाइलिश फोन; 400MP का क्वाड कैमरा सेटअप और 6500mAh की तगड़ी बैटरी
कानपुर, 08 जून 2026: ग्लोबल मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में अग्रणी और भारत के पसंदीदा एआई स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने आज भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस (Motorola Edge 70 Pro+) आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। बिना किसी समझौते के प्रीमियम और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया यह स्मार्टफोन प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी, विशिष्ट फिनिश, इमर्सिव एंटरटेनमेंट, नेक्स्ट-जेनरेशन मोटो एआई (Moto AI) और फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस का एक बेजोड़ कॉम्बिनेशन है।
कैमरा सेगमेंट में नया बेंचमार्क: 400MP क्वाड कैमरा सिस्टम
मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस स्मार्टफोन फोटोग्राफी की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है। इस डिवाइस में मोटो एआई से लैस क्वाड 50MP प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है, यानी इसके चारों लेंस 50-50 मेगापिक्सल के हैं:
-
मेन कैमरा: 50MP का एडवांस सोनी लिटिया 710 (Sony Lytia 710) प्राइमरी सेंसर, जो रात के अंधेरे में भी शानदार पिक्चर क्लैरिटी और लो-लाइट शॉट्स देता है।
-
टेलीफोटो लेंस: 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 50x एआई सुपर जूम प्रो तकनीक को सपोर्ट करता है।
-
अल्ट्रा-वाइड लेंस: 50MP का अल्ट्रा-वाइड प्लस मैक्रो विजन कैमरा, जो बड़े लैंडस्केप और बेहद बारीक क्लोज-अप शॉट्स लेने में सक्षम है।
-
सेल्फी कैमरा: फ्रंट में ऑटो फोकस के साथ 50MP का क्वाड पिक्सेल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह स्मार्टफोन वीडियो एचडीआर के साथ अपने सभी लेंसों पर 4K 60FPS अल्ट्रा-शार्प वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, अत्यधिक हलचल के दौरान वीडियो को स्थिर रखने के लिए इसमें होराइजन लॉक (360 डिग्री रोटेशन स्टेबिलिटी) और परफेक्ट फ्रेम को रीक्रिएट करने के लिए 'फ्रेम मैच' जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले: पैंटोन वैलिडेटेड 'सैटिन-लक्स' लुक
मोटोरोला ने इस बार अपने लुक्स पर विशेष काम किया है। फोन में ‘कलेक्शंस बाय मोटोरोला’ के तहत पैंटोन (Pantone) द्वारा विशेष रूप से चुने गए रंगों में शानदार सैटिन-लक्स, स्कल्प्टेड वुड (लकड़ी की फिनिश) और ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश पेश की है।
-
डिस्प्ले: इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K ट्रू कलर क्वाड-कर्व्ड पैंटोन वैलिडेटेड डिस्प्ले दिया गया है, जो गेमिंग और कंटेंट स्ट्रीमिंग के दौरान बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
प्रोसेसर, दमदार बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
-
परफॉर्मेंस: यह स्मार्टफोन एडवांस ऑन-डिवाइस एआई क्षमताओं से लैस मीडियाटेक डाइमेंशन 8500 एक्सट्रीम (Mediatech Dimensity 8500 Extreme) प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो हैवी मल्टीटास्किंग को बेहद आसान बनाता है।
-
बैटरी और चार्जिंग: फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की विशाल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह भारी-भरकम बैटरी 90वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15वाट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
-
मजबूती (Durability): पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस प्रीमियम फोन को IP68 और IP69 मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग दी गई है, जो इसे अत्यधिक विषम परिस्थितियों में भी सुरक्षित रखती है।
मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस अपनी दमदार एआई क्षमताओं (Moto AI), पावरफुल प्रोसेसर, बेजोड़ कैमरा सेटअप और आकर्षक प्रीमियम डिजाइन के साथ वर्ष 2026 के प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में अन्य फ्लैगशिप ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
