मोटोरोला ने लॉन्च किया एज 70 प्रो प्लस, क्वाड 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी से लैस फ्लैगशिप स्मार्टफोन
मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस में क्वाड 50 मेगापिक्सल प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50MP Sony LYTIA 710 सेंसर से लैस है, जो कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड प्लस मैक्रो विजन कैमरा और ऑटोफोकस के साथ 50MP क्वाड पिक्सेल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कंपनी के अनुसार, मोटो एआई तकनीक कैमरा सिस्टम को और अधिक स्मार्ट बनाती है, जिससे बेहतर कलर रिप्रोडक्शन, डायनेमिक रेंज और तेज शटर रिस्पॉन्स मिलता है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) की मदद से लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
नए स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है, जो एडवांस ऑन-डिवाइस एआई क्षमताओं को सपोर्ट करता है। यह डिवाइस ‘कलेक्शंस बाय मोटोरोला’ के तहत सैटिन-लक्स, स्कल्प्टेड वुड और ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश में उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K ट्रू कलर क्वाड-कर्व्ड पैंटोन वैलिडेटेड डिस्प्ले दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस सभी कैमरों पर HDR सपोर्ट के साथ 4K 60FPS रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है। इसके अलावा फ्रेम मैच और होराइजन लॉक जैसे फीचर्स वीडियो क्रिएटर्स को अधिक प्रोफेशनल अनुभव प्रदान करते हैं।
कंपनी का कहना है कि नया एज 70 प्रो प्लस स्मार्टफोन फोटोग्राफी, एंटरटेनमेंट और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के मामले में उपभोक्ताओं के लिए एक नया मानक स्थापित करेगा।
