Motorola ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन
कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस में दुनिया का पहला ट्रिपल 50 मेगापिक्सल प्रो-ग्रेड फोल्डेबल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें एडवांस्ड सोनी लिटिया 828 और सोनी लिटिया 600 सेंसर के साथ मोटो एआई तकनीक का उपयोग किया गया है। कैमरा सिस्टम को डीएक्सोमार्क गोल्ड लेबल भी प्राप्त हुआ है। फोन 8के डॉल्बी विजन रिकॉर्डिंग और सभी लेंस से 60 एफपीएस तक 4के डॉल्बी विजन रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
स्मार्टफोन में 50 एमपी मुख्य कैमरा, 50 एमपी पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 एमपी अल्ट्रा-वाइड एवं मैक्रो विजन कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 20 एमपी बाहरी और 32 एमपी इंटरनल कैमरा उपलब्ध है। मोटो एआई फीचर्स में फोटो एन्हांसमेंट, एडैप्टिव स्टेबिलाइजेशन, सुपर जूम प्रो और डायनेमिक बोकेह जैसे फीचर्स शामिल हैं।
डिवाइस में 6000 एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 165 हर्ट्ज एलटीपीओ एक्सटर्नल डिस्प्ले और 2के मेन डिस्प्ले दिया गया है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है, जो ऑन-डिवाइस एआई प्रोसेसिंग को बेहतर बनाता है।फोन को पैंटोन क्यूरेटेड रंगों, डायमंड-प्रेरित फिनिश और साटन-लक्स डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार यह आईपी48 और आईपी49 ड्यूरेबिलिटी रेटिंग के साथ आता है।
लॉन्च के दौरान T.M. Narasimhan ने कहा कि मोटोरोला रेजर फोल्ड फोल्डेबल स्मार्टफोन के नए दौर की शुरुआत है, जिसे बेहतर प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य भारतीय उपभोक्ताओं को स्टाइलिश, स्मार्ट और एआई-आधारित प्रीमियम अनुभव उपलब्ध कराना है।
