मोटोरोला ने लॉन्च किया बजट सेगमेंट का दमदार स्मार्टफोन ‘मोटो जी57 पॉवर’

Motorola launches the powerful budget segment smartphone 'Moto G57 Power'
 
Motorola launches the powerful budget segment smartphone 'Moto G57 Power'
लखनऊ। ग्लोबल स्मार्टफोन लीडर और भारत के प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने आज अपने नए बजट स्मार्टफोन मोटो जी57 पॉवर को ₹12,999 की कीमत में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस अपने सेगमेंट में पावर, परफॉर्मेंस और टिकाऊपन की परिभाषा बदल देगा।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है—दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 6S Gen 4 प्रोसेसर, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। यह तेज़ स्पीड, स्मूथ मल्टीटास्किंग और लैग-फ्री गेमिंग का अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। फोन में 8GB रैम के साथ RAM Boost 4.0 के जरिए 24GB तक रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलता है, जबकि 128GB UFS 2.2 स्टोरेज ऐप्स और मीडिया के लिए पर्याप्त स्पेस प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए 11 5G बैंड और Wi-Fi 6 का सपोर्ट इसे और भी एडवांस बनाता है।

धांसू कैमरा सेटअप

मोटो जी57 पॉवर में लगा है सेगमेंट का सर्वश्रेष्ठ 50MP Sony Lytia 600 सेंसर, जो कम रोशनी में भी साफ और शार्प तस्वीरें लेता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-इन-1 एम्बिएंट सेंसर दिया गया है, जो कलर्स और ब्राइटनेस को रियल-टाइम में बेहतर बनाता है।फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
फोन का कैमरा सिस्टम Moto AI से संचालित है, जो Auto Night Vision, AI Portrait, AI Photo Enhancement और Auto Smile Capture जैसे फीचर्स प्रदान करता है। साथ ही यूजर्स Google Photos के एडवांस्ड एआई टूल्स—Magic Eraser, Magic Editor, Photo Unblur—को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वीडियो रिकॉर्डिंग सभी कैमरों से 2K रिजोल्यूशन में संभव है।

 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी

फोन में लगी 7000mAh की हाई-डेंसिटी बैटरी 60 घंटे तक का रनटाइम देती है। सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी इसे हल्का और ज्यादा टिकाऊ बनाती है। इसके साथ शामिल Battery Care 2.0 चार्जिंग पैटर्न को स्मार्टली ऑप्टिमाइज करता है।

 बेहतरीन 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले

मोटो जी57 पॉवर में 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है।1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर में भी साफ विजिबिलिटी देती है।
डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i जैसी मजबूत प्रोटेक्शन मिली है।साथ ही Smart Water Touch 2.0, SGS Eye Protection, और Dolby Atmos वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स एंटरटेनमेंट को और शानदार बनाते हैं।

मजबूती में भी सबसे आगे

फोन ने 13 MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड टेस्ट पास किए हैं, जो इसे झटकों, गिरने, तापमान बदलाव और नमी का सामना करने में सक्षम बनाते हैं।
IP64 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षा देती है।

 नवीनतम एंड्रॉयड 16 का पहला स्मार्टफोन

यह अपने सेगमेंट का पहला डिवाइस है जो Android 16 के साथ लॉन्च हो रहा है।
मोटोरोला अगले Android 17 अपग्रेड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करता है।

 कंपनी की प्रतिक्रिया

मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर टी.एम. नरसिम्हन ने कहा मोटो जी57 पॉवर बजट फोन मार्केट में नया मानक स्थापित करता है। दुनिया का पहला Snapdragon 6S Gen 4, 50MP Sony Lytia सेंसर वाला AI कैमरा और 7000mAh बैटरी—ये सभी फीचर्स इसे अपनी कैटेगरी में सबसे अलग बनाते हैं। हमारी कोशिश है कि एडवांस टेक्नोलॉजी हर किसी तक पहुंचे, और जी57 पॉवर उसी विज़न को मजबूत करता है।
सिर्फ ₹12,999 में उपलब्ध मोटो जी57 पॉवर परफॉर्मेंस, पावर और प्रीमियम डिजाइन का दमदार कॉम्बिनेशन पेश करता है, जो इस बजट में एक संपूर्ण पैकेज की तलाश करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

Tags