अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और मेदांता हॉस्पिटल के बीच एमओयू, सदस्यों को उपचार व जांच में मिलेगी विशेष छूट
लखनऊ, 11 अगस्त 2026। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पूर्वी) उत्तर प्रदेश और Medanta के लखनऊ स्थित अस्पताल के बीच सदस्यों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं में विशेष लाभ उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है।
समझौते के तहत महासभा के सदस्यों और उनके परिवार के लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, पैथोलॉजी जांच तथा अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में रूम रेंट पर विशेष छूट का लाभ मिलेगा। इसके अलावा उपचार से संबंधित निर्धारित सुविधाओं पर भी समझौते के प्रावधानों के अनुसार रियायत उपलब्ध कराई जाएगी।
एमओयू पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पूर्वी) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव तथा मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य संगठन से जुड़े सदस्यों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है। एमओयू के बाद सदस्यों को अस्पताल में उपचार और आवश्यक जांच के दौरान निर्धारित शर्तों के अनुसार विशेष सुविधाएं एवं छूट मिल सकेगी।
संगठन की ओर से बताया गया कि इस पहल से महासभा के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी।
