सांसद ने दशहरा मैदान में लगवाई हाईमास्ट लाइट
MP installed high mast lights at Dussehra ground
Sun, 28 Sep 2025
बाराबंकी। सांसद तनुज पुनिया ने जिले की ऐतिहासिक रामलीला की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी जीवंत रामलीला दर्शकों के मन को प्रफुल्लित और रोमांचित कर देती है। उन्होंने रामलीला सेवा समिति के पदाधिकारियों से मैदान में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का सुझाव दिया था।
इसी क्रम में रविवार को मैदान परिसर में हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई। समिति के प्रबंधक ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की पहल से मैदान में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। इस सहयोग के लिए समिति ने सांसद का आभार जताया।
