एम. आर. जयपुरिया, गोयल कैंपस ने रक्षाबंधन को दिया प्रकृति और संवेदनाओं का नया रूप

M.R. Jaipuria, Goyal Campus gave a new form of nature and emotions to Rakshabandhan
 
M.R. Jaipuria, Goyal Campus gave a new form of nature and emotions to Rakshabandhan

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। सेठ एम. आर. जयपुरिया, गोयल कैंपस में रक्षाबंधन उत्सव इस बार एक विशेष अंदाज़ में मनाया गया, जिसने परंपरा को नए मायनों से जोड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा वृक्षों को राखी बांधने से हुई — एक प्रतीकात्मक पहल, जिसने प्रकृति और इंसान के बीच अटूट संबंध का संदेश दिया।

राखी मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने हुनर से प्रेम, एकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को रंगों और डिज़ाइन में बखूबी पिरोया। वहीं, विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों को राखी बांधकर बच्चों ने उनके मौन लेकिन अहम योगदान के प्रति आभार जताया।

सीनियर छात्रों ने “राखी चैरिटी ड्राइव” का आयोजन कर इस भावना को और आगे बढ़ाया। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए कपड़े, स्टेशनरी और उपयोगी सामग्री एकत्रित कर उन्हें भेंट किया।
गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “रक्षाबंधन न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी मजबूती प्रदान करता है।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा, “यह पर्व प्रेम, सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।”
पारंपरिक मिठास और आपसी सौहार्द से भरा यह आयोजन छात्रों और शिक्षकों के लिए यादगार बन गया, जिसमें उत्साह और आनंद का रंग हर ओर बिखरा रहा।

Tags