₹1100 के इनाम के चक्कर में फंसी मुंबई की इन्फ्लुएंसर, AI फोटो पर मचा बवाल
Mumbai influencer lands in trouble over ₹1,100 prize; AI photo sparks uproar.
Tue, 15 Sep 2026
मुंबई की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राखी ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार चैलेंज रखा था। करीब 10 हजार फॉलोअर्स वाली राखी ने अपनी Reel में कहा कि उनकी तस्वीर में 1980 के दशक के ट्रेंड के मुताबिक एक हैंडसम लड़का AI से जोड़कर दिखाना है और इसके लिए ₹1100 का इनाम भी रखा।
चैलेंज के जवाब में एक यूजर ने AI से राखी की तस्वीर में एडल्ट-फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता जॉनी सिंस की तस्वीर जोड़ दी और कमेंट में उसे 'हैंडसम लड़का' बताते हुए फोटो भेज दी।
इसके बाद राखी का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। तस्वीर देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूछा कि यह कौन है और कहा कि उन्होंने जिस तरह के हैंडसम लड़के की तस्वीर मांगी थी, यह वैसी नहीं है। इसी वजह से उन्होंने ₹1100 का इनाम देने से इनकार कर दिया।अब इस पूरे मामले का स्क्रीनशॉट/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है और यूजर्स भी इस मजेदार AI चैलेंज पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
