संगीत प्रस्तुतियों ने समारोह में जमाया रंग
Musical performances added colour to the event
Mon, 15 Dec 2025
गोण्डा।
गीता गोष्ठी के रजत जयंती समारोह में ख्यातिप्राप्त संगीतकारों की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आकाशवाणी की गायिका एवं प्राध्यापिका डॉ. किरण पाण्डेय के निर्देशन में कीर्ति सिंह एवं प्रतीति पाण्डेय ने शास्त्रीय शैली में सुर, लय और ताल का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए भजन गायन किया, जिससे श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान “कान्हा तोसे लागा जो ये मन”, “हमारो मन राधा ले गई रे”, “राधा-राधा कहा कीजिए”, “हे मुरलीधर कृष्ण कन्हाई”, “तेरी शरण में आके मैं धन्य हो गया हूँ” एवं “हे कृष्ण गोविंद हरे मुरारी” जैसे भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों की भावपूर्ण गायकी पर श्रद्धालु दर्शकों ने करतल ध्वनि से उत्साहपूर्वक सराहना की।
