मुसलमानों को अधिक से अधिक इफ्तार का एहतमाम करना चाहिए: मुफ्ती अबुल इरफान
लखनऊ। Indian Rahat Foundation Trust के तत्वावधान में आजाद मोहल्ला कैंट, Lucknow में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान, उपाध्यक्ष जीशान खान और सचिव मो. जुनैद अहमद ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर Mufti Abul Irfan ने अपने संबोधन में कहा कि रोज़ा रखने वालों को इफ्तार कराना बेहद सवाब का काम है। उन्होंने हदीस का हवाला देते हुए बताया कि जो व्यक्ति किसी रोज़ेदार को इफ्तार कराता है, उसे रोज़ेदार के बराबर सवाब मिलता है और रोज़ेदार के सवाब में कोई कमी नहीं आती।

उन्होंने आगे कहा कि रोज़ा इंसान के गुनाहों को माफ कराता है और इफ्तार कराने वाले को अल्लाह की रज़ा हासिल होती है। इसलिए हर मुसलमान को अपनी क्षमता के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोगों को इफ्तार कराने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि समाज में भाईचारा और इंसानियत की भावना मजबूत हो।

फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी हैसियत के अनुसार जनसेवा करनी चाहिए, जिससे उसे दुनिया और आखिरत दोनों में लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले तीन वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी मिल्ली खिदमात जारी रखेगी।

इस मौके पर Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali, Danish Azad Ansari, Ravi Das Malhotra सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इफ्तार कार्यक्रम ने न केवल रोज़ेदारों को साथ बैठकर रोज़ा खोलने का अवसर दिया, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सेवा की भावना को भी सशक्त किया।
