माध्यमिक विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का कार्यक्रम जारी
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा पिछले 30 वर्षों से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष लखनऊ मंडल में कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी (ISCOS), लखनऊ को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय “Science and Innovation for Sustainability” निर्धारित किया गया है। इस थीम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और विज्ञान आधारित नवाचारों की ओर प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम का निर्धारित शेड्यूल
- विद्यालय स्तर: अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक
- ब्लॉक स्तर: 16 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक
- जनपद स्तर: सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक
- राज्य स्तर: नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक
- राष्ट्रीय स्तर: दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक
डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में टीमवर्क, वैज्ञानिक सोच, लघु शोध और अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से छात्र वास्तविक समस्याओं पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कार्य करना सीखते हैं।
कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट
ISCOS CSC 2026 Portal
पर विजिट कर सकते हैं।
नामांकन के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म
National Children Science Congress Registration Form
के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने-अपने जिलों के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
