राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ, बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

Launch of the National Deworming Day campaign; children administered Albendazole medication.
 
svsb
बलरामपुर, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत सोमवार को सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, रोडवेज बस स्टॉप के निकट, बलरामपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी एवं आदर्श नगर पालिका परिषद, बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने संयुक्त रूप से किया।
अभियान के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने कृमि संक्रमण से होने वाली समस्याओं, बचाव के उपायों तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित कृमि मुक्ति अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर कृमिनाशक दवा खिलाना आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाना है।


कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार चौधरी, ए.के. शुक्ला एवं मीनाक्षी चौधरी, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के मैनेजर सीतांशु रजत, अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ. मोहसिन सिद्दीकी, नगर क्षेत्र से डॉ. हिमांशु कुमार श्रीवास्तव तथा फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के.पी. यादव ने किया। अभियान के तहत विद्यालय के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया।

Tags