अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सामाजिक मुद्दों पर मंथन

Deliberations on social issues at the meeting of the All India Sarvajan Hit Party's national executive committee.
 
hihuiyu

कन्नौज। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुरसहायगंज स्थित जिलाध्यक्ष कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था, जातिवाद और आरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा रागिनी अवस्थी ने महिला सशक्तिकरण, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे ने कहा कि वर्तमान परिवेश में धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति तथा पेपर लीक जैसी व्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम किए जाने की आवश्यकता है।

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्रीराम तिवारी ने कहा कि सर्वजन हित पार्टी का प्रमुख उद्देश्य जातिवाद को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू करने की दिशा में प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक समानता और सर्वजन हित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी।

बैठक के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन की आगामी गतिविधियों एवं रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दुबे, युवा जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला, संरक्षक वेद प्रकाश शुक्ला, अनुसूचित प्रकोष्ठ के सुरेश जाटव, अजय चतुर्वेदी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags