ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री नितिन केडिया से उत्तर प्रदेश संयोजक श्री विनोद माहेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की

Uttar Pradesh Convenor Mr. Vinod Maheshwari paid a courtesy visit to National General Secretary of All India Jewelers and Goldsmith Federation Mr. Nitin Kedia
 
Po
मुंबई/लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री नितिन केडिया से उत्तर प्रदेश संयोजक श्री विनोद माहेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देशभर के छोटे सर्राफा व्यापारियों की चुनौतियों, बीमा कंपनियों से जुड़ी समस्याओं तथा उत्तर प्रदेश के सराफा उद्योग के समग्र विकास पर गहन चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना करते हुए व्यापारी सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को सकारात्मक कदम बताया गया। साथ ही यह भी चर्चा हुई कि छोटे व्यापारियों को किस प्रकार देश की आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है।
बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि सर्राफा व्यापार से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और समाधान के लिए उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही एक राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से ज्वेलरी ब्लॉक पॉलिसी, लखनऊ में प्रस्तावित ज्वेलरी पार्क, गोल्ड मेटल लोन, जीएसटी, निर्यात लाइसेंस की प्रक्रियाएं और बीमा समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
बीमा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के दौरान विशेषज्ञ श्री नितिन पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए।
यह बैठक सर्राफा उद्योग को संगठित करने और व्यापारियों को उनके अधिकारों व अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Tags