नेशनल आइकॉन अवार्ड 2026: लखनऊ में समाज सेवियों का महासम्मान, बॉलीवुड अभिनेता रज़ा मुराद ने बढ़ाई गरिमा

National Icon Award 2026: Grand Felicitation of Social Workers in Lucknow; Bollywood Actor Raza Murad Adds to the Prestige
 
po[po[o

लखनऊ: समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था 'एक पहल वेलफेयर फाउंडेशन' द्वारा राजधानी के आलमबाग स्थित होटल 'द लिली विलास' में “नेशनल आइकॉन अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली समारोह में देश और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रहे नामचीन समाज सेवियों, चिकित्सकों और प्रबुद्ध जनों को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के दिग्गज और सुप्रसिद्ध अभिनेता रज़ा मुराद रहे। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नटवर गोयल और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पीसीएस (PCS) अधिकारी स्वाति गुप्ता उपस्थित रहीं।

सम्मान से मिलती है समाज को नई ऊर्जा" — राज्यमंत्री नटवर गोयल

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नटवर गोयल ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद करने वाले और विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय सेवाएं देने वाले लोगों को इस तरह सम्मानित करना एक बेहद सराहनीय कार्य है। ऐसे आयोजनों से समाजसेवियों को भविष्य में और अधिक ऊर्जा व प्रतिबद्धता के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है।"

इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जुनैद हाशमी और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 फिल्मी अंदाज में रज़ा मुराद ने जीता सबका दिल

बॉलीवुड अभिनेता रज़ा मुराद ने संस्था के सामाजिक कार्यों की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है। जब व्यक्ति दूसरों की मदद करता है, तो दिल से दुआएं निकलती हैं।

अपने चिरपरिचित फिल्मी अंदाज में महफिल लूटते हुए रज़ा मुराद ने कहा हम जा रहे हैं, लेकिन हमारे जाने का मतलब है— फिर से वापस आने के लिए! फाउंडेशन जब भी मुझे याद करेगा, मैं समाज सेवा के इस मंच पर दोबारा हाजिर हो जाऊंगा।"

 इन जानी-मानी हस्तियों को मिला 'नेशनल आइकॉन अवार्ड'

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में मील का पत्थर स्थापित करने वाले निम्नलिखित विशिष्ट जनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया:

  • प्रशासनिक व विशिष्ट अतिथि: अलका रस्तोगी, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. नफीस अहमद, सैयद बिलाल नूरानी और फुरकान अहमद (स्पेशल गेस्ट)।

  • सम्मानित समाजसेवी व प्रोफेशनल्स: मान्शी पटेल, डॉ. सईदा वसीम, डॉ. सराह मुख्तार, रीना तिवारी, पूर्णिमा, किस्मत द्विवेदी, सीमा सचान, डॉ. शेख मोहम्मद तारिक, डॉ. उमर मुशीर, अशफाक मखदूम, नईम अहमद, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. कलीम, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकांत जायसवाल, अजेश जायसवाल, पीयूष शर्मा, नकुल सक्सेना, वरिष्ठ समाजसेवी सैयद सईद हाशमी एवं राजेंद्र प्रसाद।

 पूरी टीम के सहयोग से कार्यक्रम हुआ सफल

इस भव्य समारोह को सफल बनाने में डॉ. मुबाशिर, निशु खान और मुजीब खान सहित फाउंडेशन की पूरी टीम ने रात-दिन लगकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन पर संयोजक (कन्वीनर) जुनैद हाशमी ने बॉलीवुड अभिनेता रज़ा मुराद, राज्यमंत्री नटवर गोयल, पीसीएस अधिकारी स्वाति गुप्ता सहित दूर-दराज से आए सभी अतिथियों और प्रबुद्ध नागरिकों का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Tags