National Means-cum-Merit Scholarship Scheme: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के डेटा अपडेशन में सुस्ती, शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश

National Means-cum-Merit Scholarship Scheme: Sluggish data updating; Education Department issues strict directives.
 
National Means-cum-Merit Scholarship Scheme: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के डेटा अपडेशन में सुस्ती, शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश

National Means-cum-Merit Scholarship Data Uploading Updates: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (सत्र 2026-27) के तहत लखनऊ मण्डल में योग्य छात्र-छात्राओं के डेटा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर अपलोड करने की धीमी गति को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशों के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को समयबद्ध डेटा अपलोड कराने के कड़े आदेश दिए हैं।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मण्डल के छह जिलों में फ्रेश (कक्षा 9) और नवीनीकरण (कक्षा 10, 11 व 12) के योग्य लाभार्थियों की संख्या के अनुपात में पोर्टल पर डेटा अपलोडिंग की गति काफी धीमी पाई गई है, जिसकी राज्य स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।

 लखनऊ मण्डल के जिलों में डेटा अपलोडिंग की वर्तमान स्थिति

निदेशक मनोविज्ञानशाला द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, मण्डल के विभिन्न जिलों में डेटा अपलोडिंग की स्थिति निम्न प्रकार है:

जिला श्रेणी कुल अर्ह (योग्य) लाभार्थी अब तक अपलोड डेटा
लखनऊ

फ्रेश (कक्षा 9)

 

नवीनीकरण (कक्षा 10, 11, 12)

271

 

553

61

 

265

सीतापुर

फ्रेश (कक्षा 9)

 

नवीनीकरण (कक्षा 10, 11, 12)

352

 

672

93

 

291

लखीमपुर खीरी

फ्रेश (कक्षा 9)

 

नवीनीकरण (कक्षा 10, 11, 12)

318

 

627

119

 

298

हरदोई

फ्रेश (कक्षा 9)

 

नवीनीकरण (कक्षा 10, 11, 12)

315

 

681

87

 

320

उन्नाव

फ्रेश (कक्षा 9)

 

नवीनीकरण (कक्षा 10, 11, 12)

238

 

389

67

 

151

रायबरेली

फ्रेश (कक्षा 9)

 

नवीनीकरण (कक्षा 10, 11, 12)

230

 

449

79

 

264

 पोर्टल और आधिकारिक दिशा-निर्देश

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लाभार्थियों, माध्यमिक विद्यालयों और जिला स्तर पर की जाने वाली समयबद्ध कार्यवाही के विस्तृत दिशा-निर्देश एनएसपी के आधिकारिक स्टूडेंट पोर्टल पर उपलब्ध हैं:

 आधिकारिक वेबसाइट: scholarships.gov.in/Students

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि समय पर डेटा अपलोड नहीं किया जाता है, तो पात्र छात्र-छात्राएं अपनी छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। इसलिए सभी संबंधित स्कूलों और अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी गई है।

Tags