राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने मृतक ढाबा व्यापारी विजय यादव के परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की
National President Anjani Kumar Pandey met with the family members of the deceased dhaba owner, Vijay Yadav, and expressed his condolences.
Tue, 19 May 2026
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों द्वारा बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। पारा इकाई में प्रवीण मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में, ट्रांसपोर्ट नगर इकाई में संजय गुप्ता के नेतृत्व में रायबरेली रोड स्थित कल्ली पश्चिम में तथा अयोध्या रोड इकाई अध्यक्ष रतन दास के नेतृत्व में भंडारे आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ राजकुमार गुप्ता, अंकुर मिश्रा, नितिन सचान, धर्मराज यादव, चंद्रभान यादव, अंगद सिंह, संजय दीक्षित, शत्रुघ्न प्रसाद, सत्येंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ एवं कन्या पूजन का आयोजन भी किया गया। प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सेवा और श्रद्धा का संदेश दिया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने मृतक ढाबा व्यापारी विजय यादव के परिवारजनों एवं उनके पिता से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन एवं व्यापारी समाज परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
