दीपावली पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाठक

परम पूज्य योगी महाराज जी से प्राप्त किया आशीर्वाद
 
परम पूज्य योगी महाराज जी से प्राप्त किया आशीर्वाद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।   दीपावली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी – नेशनल वॉलंटियर भाजपा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री प्रतिनिधि श्री चंदन पाठक जी ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज से सौजन्य भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस विशेष भेंट के दौरान श्री चंदन पाठक जी ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों, उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार हेतु सतत प्रयासरत है।

परम पूज्य योगी महाराज जी ने श्री पाठक के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और कहा आप निरंतर सनातन धर्म और हिंदुत्व की सेवा में समर्पित रहें। समाज में धार्मिक एकता, जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करते रहें।

इस अवसर पर श्री चंदन पाठक जी ने भी संगठन की विचारधारा को दोहराते हुए कहा: हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी सदैव राष्ट्र निर्माण, हिंदू एकता और सनातन मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य समाज को संगठित कर देश को सशक्त बनाना है।”
कार्यक्रम के अंत में गोरखनाथ मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन कर राष्ट्र की समृद्धि, अखंडता और सनातन धर्म की रक्षा हेतु प्रार्थना की गई।

Tags