प्रधानमंत्री मोदी के ग्रीन मोबिलिटी विज़न पर राष्ट्रीय सेमिनार

National Seminar on PM Modi's Green Mobility Vision
 
National Seminar on PM Modi's Green Mobility Vision
लखनऊ के आर. आर. इंस्टिट्यूट ऑफ मॉडर्न टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 27 नवंबर 2025 को “इलेक्ट्रिक वाहन: चुनौतियाँ, नवाचार एवं भविष्य की प्रवृत्तियाँ” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया।

uhiu8

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन मोबिलिटी मिशन को समर्पित वक्तव्य के साथ हुई। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) एस. एस. चौहान ने उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।सेमिनार में कई विषय विशेषज्ञों ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर अपने विचार साझा किए।

uou

वक्ताओं में श्री एच. के. अग्रवाल, श्री प्रभात कुमार झा, श्री के. पी. सिंह, श्री सौरभ मोहन सक्सेना और प्रो. शैलेन्द्र सिंह चौहान शामिल रहे। विशेषज्ञों ने ईवी तकनीक के विकास, बैटरी क्षेत्र में हो रहे नवाचार, भविष्य के ट्रेंड्स और स्टार्टअप जगत में नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

समापन सत्र में संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, सचिव श्री चित्रांशु अग्रवाल और विभागाध्यक्ष श्री के. पी. यादव ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों से जोड़कर इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में ज्ञान, शोध और नवाचार को बढ़ावा देना था।

Tags