राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका त्रिपाठी ने संरक्षक सूर्यभान पांडे जी से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी जी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोयन के बाद, संगठन के संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री सूर्यभान पाण्डे जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ संगठन के अन्य साथी भी मौजूद रहे।
संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा
भेंट के दौरान संगठन के भविष्य और लक्ष्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख विषय रहे:
-
संगठन विस्तार
-
हिंदू राष्ट्र निर्माण
-
महिला सशक्तिकरण
संरक्षक श्री सूर्यभान पाण्डे का वक्तव्य
श्री सूर्यभान पाण्डे जी ने प्रियंका त्रिपाठी जी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा प्रियंका त्रिपाठी जी जैसी कर्मनिष्ठ और संस्कारी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होती हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला शक्ति संगठन के उद्देश्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।”
प्रियंका त्रिपाठी ने जताया आभार
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका त्रिपाठी जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगी। उन्होंने संकल्प लिया मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करूँगी।” इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और दिल्ली प्रदेश की टीम उपस्थित रही। सभी ने प्रियंका त्रिपाठी जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
🚩 जय सनातन धर्म — जय भारत — जय युवा वाहिनी 🚩 (राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा परिवार)
