राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रियंका सिंह रघुवंशी ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP's National Co-Organization Minister Priyanka Singh Raghuvanshi wished Jansatta Dal National President Raja Bhaiya on his birthday.
Sat, 1 Nov 2025
प्रतापगढ़ / कुंडा। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा की गौरवमयी पहचान श्रीमंत कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” जी के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा (किन्नर प्रकोष्ठ) की राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रियंका सिंह रघुवंशी ने उनसे भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रियंका सिंह रघुवंशी ने कहा कि राजा भैया जी केवल एक जननेता नहीं, बल्कि हिंदुत्व, सनातन संस्कृति और समाजसेवा के जीवंत प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व और समर्पण ने युवाओं को समाजहित में कार्य करने की दिशा दी है।
उन्होंने राजा भैया जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं जनसेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।राजा भैया जी ने भी राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक एकता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राजा भैया जी के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जय सनातन – जय भारत – जय कुंडा की शान
— राष्ट्रीय युवा वाहिनी, नेशनल वालंटियर भाजपा
