राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव मोना किन्नर ने कानपुर में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह से की सौजन्य भेंट

National Youth Brigade National Volunteer and BJP National Secretary Mona Kinnar paid a courtesy visit to BJP leader Jeet Pratap Singh in Kanpur.
 
National Youth Brigade National Volunteer and BJP National Secretary Mona Kinnar paid a courtesy visit to BJP leader Jeet Pratap Singh in Kanpur.

कानपुर। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के किन्नर प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव मोना किन्नर ने आज कानपुर प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जीत प्रताप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मोना किन्नर ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक सेवा, जनहित से जुड़े मुद्दों और किन्नर समुदाय की सक्रिय भागीदारी के विषय पर सार्थक चर्चा हुई।

मोना किन्नर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में जोड़ना है। उन्होंने कहाराष्ट्रीय युवा वाहिनी लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है और किन्नर समाज भी अब सेवा, जागरूकता व समाज upliftment के क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रहा है।”

भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने मोना किन्नर के समाजसेवी कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और भाजपा समर्थक भी मौजूद रहे तथा दोनों के बीच हुई इस चर्चा और सम्मान कार्यक्रम का स्वागत किया।

Tags