आजादी की पूर्व संध्या पर नेचर होम्योपैथिक क्लीनिक ने लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर

1000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं का भी किया गया वितरण
 
ebbeb
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नेचर होम्योपैथिक क्लीनिक और जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में टूरियागंज, लखनऊ में भव्य मेगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सुबोध शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मेगा कैंप का उद्घाटन मोहम्मद आरिफ (आरिफ ज्वेलर्स), मोहम्मद इमरान कुरैशी और पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में देश भारती पब्लिक स्कूल के संस्थापक वेद व्रत बाजपेयी मौजूद रहे। उनके साथ विद्यालय के छात्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

zbzbb


शिविर में 1000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
कैंप में गैस्ट्रो एवं लिवर संबंधी समस्याओं, अस्थमा, जोड़ों के दर्द, बवासीर, त्वचा एवं बालों से जुड़ी समस्याओं, पथरी, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। महिलाओं और बच्चों के लिए भी स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रही। बच्चों की लंबाई से संबंधित दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।

  d


आयोजकों के अनुसार, मरीजों की आवश्यक डायग्नोस्टिक जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी गई, जिससे जरूरतमंद लोगों को कम लागत में आवश्यक जांच कराने की सुविधा मिली।
शिविर के सफल आयोजन में मोहम्मद आरिफ कुरैशी (आरिफ ज्वेलर्स), मोहम्मद इमरान कुरैशी, मोहम्मद आसिम मार्शल, मोहम्मद रेहान अहमद, मोहम्मद सुफियान और मोहम्मद सैफ सहित जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट एवं अमन शांति समिति की पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

zbbzb


आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अब्दुल वहीद का भी विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
डॉ. सुबोध शुक्ला के नेतृत्व वाली चिकित्सा टीम में डॉ. शिखा, डॉ. अभिषेक और डॉ. रेनू महेंद्रा ने सक्रिय रूप से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

ज़िन्दगी z


शिविर में पहुंचे मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों के वितरण की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है।
डॉ. सुबोध शुक्ला एवं नेचर होम्योपैथिक क्लीनिक की पूरी टीम ने कैंप को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों और मरीजों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags