नाविका नितिन फाउंडेशन ने 265 दिव्यांग बच्चों को बांटी जरूरत की सामग्री

नीता बहादुर दृष्टि संस्थान में दवाइयां, कपड़े, जूते-चप्पल, चादर और खाद्य सामग्री का वितरण
 
J

लखनऊ, 3 अक्टूबर 2025। जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से नाविका नितिन फाउंडेशन की ओर से जानकीपुरम विस्तार स्थित नीता बहादुर दृष्टि संस्थान में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान में रह रहे करीब 265 बच्चों के लिए उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए रोजमर्रा में काम आने वाली दवाइयों की सात पेटियां, कपड़े, जूते-चप्पल, चादर, हाइजीन से जुड़ी सामग्री, डेटॉल की बोतलें, खाने के पैकेट, केक और मिठाइयां वितरित की गईं। सामग्री मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

HO

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग करना और उनके बीच खुशियां बांटना है। सेवा गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के साथ आत्मीयता का भाव मजबूत करने का भी प्रयास किया गया।

JHIOUI

कार्यक्रम में समाजसेवी नितिन कुमार, नाविका नितिन, अंजलि अनुपम, मंजू मल्होत्रा, राधिका तथा सिविल डिफेंस के डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह माया सहित पिंकी, नंदनी और शालू मौजूद रहीं। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता और सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट: रामगोपाल सिंह

Tags