नवाबगंज: एकीकृत बागबानी मिशन के तहत सहलिया गांव में आम बाग का निरीक्षण
Nawabganj: Inspection of mango orchard in Sahalia village under Integrated Horticulture Mission
Tue, 2 Dec 2025
एकीकृत बागबानी मिशन योजना के तहत फलों के बागानों के जीर्णोधार कार्यक्रम में चयनित नवाबगंज तहसील के सहलिया गांव स्थित किसान आदिल हसन के आम बाग का मंगलवार को जिला उद्यान अधिकारी अनिल शुक्ला ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाग के जीर्णोधार व अधिक उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी सुझाव दिए।
जिला उद्यान अधिकारी अनिल शुक्ला ने कहा कि आदिल हसन के बाग का चयन योजना के तहत किया गया है और विभाग की निगरानी में इसका जीर्णोधार कराया जा रहा है। अधिक उत्पादन हेतु उन्हें पुरानी व अनुपयोगी डालों की छंटाई करने की सलाह दी गई है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस वर्ष जिले के लिए दो से चार हेक्टेयर बागों के जीर्णोधार का लक्ष्य निर्धारित है।
अनिल शुक्ला ने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आम के बागान मौजूद हैं। विभाग की ओर से पुराने बाग मालिकों से अपील की गई है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपने बागों का जीर्णोधार कर उत्पादन बढ़ाएं।
