मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया संपन्न, कर्नल अनिल शर्मा ने किया निरीक्षण

छात्रों को संबोधित करते हुए कर्नल अनिल शर्मा ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने तथा देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

दौरे के दौरान कर्नल अनिल शर्मा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंड ब्रदर जिनू अब्राहम से शिष्टाचार भेंट की। प्रधानाचार्य ने उनका स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से उन्हें एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

एनसीसी नामांकन प्रक्रिया का संचालन विद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर राजन सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया। चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में सूबेदार मेजर अरविंद कुमार, जेसीओ बृजेंद्र चौधरी तथा हवलदार पुष्पेंद्र ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एनसीसी का हिस्सा बनने के लिए अपनी रुचि दिखाई। विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि चयनित कैडेट भविष्य में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
