एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

एमएलके पीजी कॉलेज परिसर में स्टेच्यू हॉल, उद्यान, पुस्तकालय और विभिन्न विभागों के आसपास की सफाई
 
DFSAas

बलरामपुर। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के निर्देशन में एमएलके पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कैडेटों ने कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थलों पर श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन तथा मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रो. वीणा सिंह ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य देश में कचरा-मुक्त, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना तथा नागरिकों में सफाई के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

GIY

विशिष्ट अतिथि प्रो. रेखा विश्वकर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि वर्ष 2026 की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ है। इसका उद्देश्य नागरिकों और संस्थाओं को स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर निरंतर सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में विकसित करना है।

HIUY8I

स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते थे। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी को कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक रहना चाहिए।

IUUY

अभियान के दौरान एनसीसी कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर स्थित स्टेच्यू हॉल, उद्यान, पुस्तकालय, नवीन कला संकाय और विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों के आसपास साफ-सफाई की। कैडेटों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ परिसर और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में सीनियर एवं विशेष आमंत्रित कैडेट वीरेन्द्र कुमार, सार्जेंट आदित्य पाण्डेय, तरुण त्रिपाठी, निर्मला यादव, दिव्यांशी, रितु, नंदिनी, वैभव, इरफान और दीपक सहित अन्य एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

Tags