एनसीसी यू.पी. बटालियन के ट्रैकिंग कैंप का राष्ट्रसेवा संकल्प के साथ सफल समापन
NCC UP Battalion's trekking camp concludes successfully with a pledge to serve the nation
Sun, 16 Nov 2025
बलरामपुर/श्रावस्ती। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के तत्वावधान में सिरसिया, श्रावस्ती स्थित बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया यूपी ट्रैक–II कैंप का शनिवार को राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती श्री दद्दन मिश्र ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा केवल बलिदान से नहीं, बल्कि ईमानदारी व निष्ठा से अपने प्रत्येक दायित्व को निभाने से होती है। उन्होंने कैडेटों को देशहित में समर्पण और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
कैंप कमांडेंट कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल ने ट्रैकिंग कैंप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति के निकट रहने से मन पर सकारात्मक और शांत प्रभाव पड़ता है। दैनिक भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर प्राकृतिक वातावरण विद्यार्थियों को मानसिक शांति और ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि ट्रैकिंग की लयबद्ध गतिविधि प्रकृति की सुंदरता के साथ मिलकर एक ध्यानपूर्ण अनुभव देती है, जो मानसिक संतुलन और व्यक्तित्व विकास में सहायक है।
समापन के दौरान विभिन्न श्रेणियों में विजयी कैडेटों को मैडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार, सूबेदार मेजर बिनय घोष, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार नंद सिंह, बलबीर सिंह, सतवीर सिंह, सुबिक गुरुंग, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, बीएचएम रजनीश, सीएचएम रामकिशोर सहित एनसीसी के अन्य अधिकारी व सिविल स्टाफ उपस्थित रहे।
