नीट 2025 में SKD न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों ने दिखाया दमखम
SKD New Standard Coaching Institute students showed their strength in NEET 2025
Sat, 14 Jun 2025
लखनऊ संवाददाता (आर. एल. पांडेय)।
वर्ष 2025 की प्रतिष्ठित नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में एस.के.डी. न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष संस्थान से 105 से अधिक छात्र नीट में चयनित हुए हैं, जो कि संस्थान की गुणवत्ता और मार्गदर्शन का प्रतीक है।
गौरतलब है कि इस बार सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए कटऑफ 501 अंक से ऊपर गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा कम रहा।
संस्थान के चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
शाम्भवी जायसवाल – रैंक 3391
हिमांशु द्विवेदी – रैंक 4881
युवराज रामदीन प्रजापति – रैंक 5462
तन्वी मिश्रा – रैंक 5785
सश्वी वर्मा – रैंक 7380
आतिफ अंसारी – रैंक 10002
संस्थान के संस्थापक प्रबंधक प्रो. एस.के.डी. सिंह और निदेशक मनीष सिंह ने सभी सफल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आगामी 5 जुलाई 2025 को किया जाएगा, जिसमें सफल छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
