NEET 2026: फिजिक्स रहा चुनौतीपूर्ण, सरकारी MBBS सीट का कट-ऑफ 630 तक जाने की संभावना — SKD Institute का विश्लेषण
NEET 2026: Physics remains challenging, cut-off for government MBBS seats likely to go up to 630 — Analysis by SKD Institute
Sun, 3 May 2026
लखनऊ। SKD New Standard Coaching Institute द्वारा NEET 2026 परीक्षा का विशेषज्ञ विश्लेषण जारी किया गया है। संस्थान के अनुसार इस वर्ष का पेपर कुल मिलाकर मध्यम स्तर का रहा, हालांकि फिजिक्स सेक्शन ने छात्रों की अवधारणात्मक समझ और समय प्रबंधन की अच्छी परीक्षा ली।
विश्लेषण के अनुसार, बायोलॉजी सेक्शन इस बार संतुलित और स्कोरिंग रहा। बॉटनी से 50 प्रश्न पूछे गए, जबकि सामान्यतः 45 प्रश्न आते हैं। वहीं जूलॉजी से 40 प्रश्न शामिल किए गए। NCERT आधारित तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को इस सेक्शन में स्पष्ट लाभ मिलने की संभावना जताई गई है।
केमिस्ट्री का स्तर मध्यम रहा, हालांकि फिजिकल केमिस्ट्री के कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन बताए गए। दूसरी ओर फिजिक्स सेक्शन छात्रों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। संस्थान के अनुसार लगभग 10 प्रश्न रोटेशनल मोशन, मैग्नेटिज्म और मॉडर्न फिजिक्स जैसे टॉपिक्स से कठिन स्तर के थे।
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, जनरल कैटेगरी के लिए सरकारी MBBS सीट का कट-ऑफ लगभग 630 अंक तक जा सकता है, जो पिछले वर्ष के लगभग 540 अंकों की तुलना में काफी अधिक माना जा रहा है। संस्थान ने जानकारी दी कि भारत में वर्तमान में लगभग 1.30 लाख MBBS सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें करीब 60 हजार सरकारी सीटें हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में कुल लगभग 12,500 MBBS सीटें हैं, जिनमें करीब 5,400 सरकारी सीटें शामिल हैं।
Manish Singh ने कहा, “इस वर्ष का पेपर संतुलित रहा, जिसमें NCERT आधारित तैयारी करने वाले छात्रों को स्पष्ट बढ़त मिली। फिजिक्स सेक्शन ने छात्रों की अवधारणात्मक समझ और समय प्रबंधन दोनों की परीक्षा ली। सही रणनीति और नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी
