NEET UG 2026: आकाश इंस्टीट्यूट के श्रीनारायण हरि मिश्रा बने लखनऊ सिटी टॉपर, हासिल की AIR-105
लखनऊ:\ मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने में देश की अग्रणी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्रों ने 'नीट यूजी 2026' (NEET UG 2026) के परिणामों में अपनी सफलता का परचम लहराया है. संस्थान की लखनऊ शाखा के क्लासरूम प्रोग्राम के होनहार छात्र श्रीनारायण हरि मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 105 हासिल कर लखनऊ सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है.
संस्थान के अनुसार, श्रीनारायण की यह ऐतिहासिक सफलता उनकी निरंतर कड़ी मेहनत, पक्के इरादे और आकाश के अनुशासित व संरचित (Structured) लर्निंग इकोसिस्टम का परिणाम है.
लखनऊ के अन्य मेधावियों ने भी मारी बाजी
श्रीनारायण हरि मिश्रा के साथ-साथ आकाश लखनऊ के कई अन्य क्लासरूम छात्रों ने भी देश की इस सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार रैंक हासिल की है.
आकाश लखनऊ के टॉप परफ़ॉर्मर्स:
-
श्रीनारायण हरि मिश्रा: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 105 (सिटी टॉपर)
-
सूरज कुमार: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 275
-
सौरिश तिवारी: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 308
-
मोहम्मद अली: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 535
-
मोहित राज: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 1111
-
जयंत जैन: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 1312

इस बड़ी उपलब्धि पर एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर धनंजय कुमार मिश्रा ने श्रीनारायण और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि छात्र का अनुशासन, निरंतरता और सीखने की ललक पूरे आकाश लखनऊ परिवार के लिए गर्व का विषय है.
"आकाश के मॉक टेस्ट और मेंटरशिप ने बदला गेम" — सिटी टॉपर श्रीनारायण
अपनी इस शानदार अचीवमेंट पर खुशी ज़ाहिर करते हुए श्रीनारायण हरि मिश्रा ने कहा ऑल इंडिया रैंक 105 लाना और लखनऊ का सिटी टॉपर बनना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। मैं अपने माता-पिता के अटूट विश्वास और आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूँ। संस्थान में होने वाले रेगुलर मॉक टेस्ट, डाउट-सॉल्विंग सेशन्स और एआई-ड्रिवन परफॉर्मेंस एनालिसिस ने मेरे कॉन्सेप्ट्स को बेहद मजबूत किया। यह सफलता मुझे भविष्य में एक बेहतरीन डॉक्टर बनने के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती है।"
राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखा आकाश का दबदबा
इस साल नीट यूजी 2026 में आकाश इंस्टीट्यूट ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दबदबा साबित किया है. पूरे देश में संस्थान के छात्रों ने शीर्ष रैंकों पर कब्जा जमाया है, जिसके मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:
-
टॉप-10 में: 4 स्टूडेंट्स
-
टॉप-50 में: 18 स्टूडेंट्स
-
टॉप-100 में: 41 स्टूडेंट्स
एईएसएल (AESL) का अत्याधुनिक और इंटीग्रेटेड लर्निंग इकोसिस्टम, जिसमें एक्सपर्ट फैकल्टी, वैज्ञानिक तरीके से तैयार स्टडी मटेरियल, रेगुलर असेसमेंट और पर्सनलाइज्ड मेंटरिंग शामिल है, हर साल देश भर के लाखों मेडिकल एस्पिरेंट्स को प्रेरित कर उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचा रहा है.
