NEET UG 2026: एलन लखनऊ के शिवांश आनंद ने हासिल की AIR-152, टॉप-1000 में संस्थान के 6 क्लासरूम छात्र शामिल

NEET UG 2026: Shivansh Anand from Allen Lucknow secured AIR-152; six classroom students from the institute made it to the top 1,000.
 
kk;l

लखनऊ: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी 2026' (NEET UG 2026) के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इन परिणामों में एक बार फिर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट (ALLEN Career Institute) लखनऊ के विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है. संस्थान के क्लासरूम स्टूडेंट शिवांश आनंद ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 687 अंक प्राप्त किए हैं और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 152 हासिल की है. इसके साथ ही, एलन लखनऊ के कुल 6 क्लासरूम छात्र देश के टॉप-1000 में जगह बनाने में सफल रहे हैं.

एलन लखनऊ के टॉपर्स की सूची

एलन के वाइस प्रेसिडेंट पंकज अग्रवाल ने संस्थान के बेहतर परिणामों की विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि टॉप-1000 में स्थान बनाने वाले लखनऊ के क्लासरूम छात्रों में शामिल हैं:

  • शिवांश आनंद: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 152

  • यासिर अथर: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 157

  • सौम्या गुप्ता: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 345

  • मोहित श्रीवास्तव: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 550

  • चिन्मय कृष्ण: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 569

  • सावेज आलम: ऑल इंडिया रैंक (AIR) - 738

;i

राष्ट्रीय स्तर पर भी रहा एलन का दबदबा

एलन के राष्ट्रीय परिणामों की बात करें तो आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक हासिल कर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के टाइब्रेकर रूल की प्राथमिकता के आधार पर आर्यन गुप्ता को ऑल इंडिया रैंक-1 और पंशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक-2 घोषित किया गया है. पंशुल बंसल पिछले दो साल से एलन के रेगुलर क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र हैं, जबकि आर्यन गुप्ता डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के जरिए संस्थान से जुड़े हुए थे.

इसके अलावा, एलन के क्लासरूम स्टूडेंट आयुष भालोटिया ने ऑल इंडिया रैंक-4 (710 अंक) और गौरव सिंह ने ऑल इंडिया रैंक-9 हासिल की है. वहीं, ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के छात्र आर्यन दुबे ने ऑल इंडिया रैंक-7 पर कब्जा जमाया है.

ऐतिहासिक आंकड़ों में एलन की सफलता

एलन के सीईओ (CEO) नितिन कुकरेजा ने इस बेहतरीन सफलता पर सभी मेधावी छात्रों और उनके परिवारजनों को बधाई दी है. अब तक सामने आए नीट 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, देश के शीर्ष रैंक होल्डर्स में एलन का प्रदर्शन इस प्रकार है:

  • टॉप-10 में: 5 स्टूडेंट्स

  • टॉप-20 में: 10 स्टूडेंट्स

  • टॉप-50 में: 23 स्टूडेंट्स

  • टॉप-100 में: 46 स्टूडेंट्स (जिनमें 36 रेगुलर क्लासरूम, 1 ऑनलाइन लाइव क्लास और 10 डिस्टेंस लर्निंग/टेस्ट सीरीज से हैं)

विशेष रूप से, एनटीए (NTA) द्वारा जारी की गई 690 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले देश के टॉप-138 स्टूडेंट्स की प्रेस रिलीज सूची में से 63 छात्र अकेले एलन संस्थान से हैं. इस प्रतिष्ठित सूची में 50 छात्र क्लासरूम प्रोग्राम से, 1 ऑनलाइन लाइव क्लास से और 13 छात्र डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से जुड़े हुए हैं.

Tags