नेहरू एनक्लेव जन कल्याण समिति द्वारा बड़े मंगल पर सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन
Nehru Enclave Public Welfare Committee organised Sunderkand and a huge feast on Bade Mangal.
Tue, 5 May 2026
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के पावन अवसर पर नेहरू एनक्लेव जन कल्याण समिति, गोमती नगर द्वारा लोहिया चौराहे के निकट सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया तथा हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर गोमती नगर जन कल्याण महासमिति के कार्यकारी महासचिव कर्नल ए. एन. पांडे, सचिव संजय निगम एवं सांस्कृतिक सचिव के. के. मौर्य की विशिष्ट उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की पदाधिकारी मीनाक्षी सिंह, नीलम सिंह, प्रतिभा श्रीवास्तव, सीमा सिंह, स्वीटी श्रीवास्तव, रेखा त्रिपाठी, प्रियदर्शिनी, रूपा, नीरू उपाध्याय, अनुराधा सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सुरेश अग्रवाल, किरन चौहान, सुधा श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
