अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने धूमधाम से मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव

All India Ex-Servicemen Service Council celebrated Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary with great pomp
 
All India Ex-Servicemen Service Council celebrated Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary with great pomp
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत और लखनऊ महानगर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल राजीव पंत सेना मेडल की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वी जयन्ती मेजर एल जे एस आडिटोरियम एएमसी सेन्टर लखनऊ कैण्ट मे आयोजित किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि मेजर जनरल ए के चतुर्वेदी अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल रहे।


तथा विशिष्ट अतिथि निम्नवत रहे:- 


 मेजर जनरल एस बी सिंह, एम डी सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश।
कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी राष्ट्रीय सचिव।
 कर्नल समर विजय सिंह पूर्व महासचिव उत्तर प्रदेश।
  कैप्टन सुशील कुमार पांडे सेवानिवृत डी आई जी।
 कर्नल एस राजावेलु कर्नल वेटरन मध्य यू पी सब एरिया।


 कर्नल आर वी सिंह पूर्व अध्यक्ष लखनऊ ,कर्नल आर पी सिंह पूर्व अध्यक्ष अवध प्रान्त।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, तत्पश्चात् वंदे मातरम् गान हुआ प्रदेश, प्रान्त और लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ और शाल भेंट करके सम्मान किया गया।

तत्पश्चात वॉरियर्स डिफेंस अकादमी के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। 

तत्पश्चात आजाद हिंद फौज गीत कदम कदम बढ़ाए जा समूह गान हुआ जिससे सभागार में उपस्थित जन समूह में अभूतपूर्व उत्साह वर्धन और ऊर्जा का संचार हो गया। प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल राजीव पंत सेना मेडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना के विषय में उद्बोधन किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि मेजर जनरल ए के चतुर्वेदी जी ए वी एस एम, वी एस एम का उद्बोधन हुआ जो कि बहुत ही प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा। 

तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि उद्बोधन क्रम में मेजर जनरल एस बी सिंह डायरेक्टर पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निगम उत्तर प्रदेश, कर्नल एल के तिवारी राष्ट्रीय सचिव, कर्नल एस राजावेलु कर्नल वेटरन मध्य यू पी सब एरिया, कर्नल समर विजय सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव का प्रेरणप्रद उद्बोधन हुआ।

वॉरियर्स डिफेंस अकादमी के छात्रों द्वारा कविता और स्पीच हुई। जो बहुत ही बढ़िया रही।

वॉरियर्स डिफेंस अकादमी के लगभग 150 छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। लगभग 150 पूर्व सैनिक, 10 मातृ शक्ति कुल 300 से 325 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मंच संचालन अवध प्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर, प्रांत मातृ शक्ति अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह और कैप्टन इंदल सिंह चंदेल ने किया।

कार्यक्रम में अवध प्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रान्त के पदाधिकारी सूबेदार मेजर बी एल वर्मा उपाध्यक्ष अवध प्रान्त, सूबेदार कामता सिंह प्रचार प्रसार प्रमुख अवध प्रान्त, सूबेदार अशोक कुमार पांडे अवध प्रान्त कोषाध्यक्ष, सूबेदार मेजर डी पी चौबे, नायब सूबेदार आई पी मिश्रा ने अपनी कार्यकुशलता और मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में श्रीमती मंजू सिंह अवध प्रान्त मातृ शक्ति अध्यक्ष एवं पूनम सिंह लखनऊ मातृ शक्ति अध्यक्ष ने मातृ शक्तियों को कार्यक्रम में लाने में सहयोग किया।लखनऊ महानगर से उपाध्यक्ष ललित मोहन पंत, सूबेदार मेजर पी सुरेश और घनश्याम केशरी जी की विशेष भूमिका रही। प्रदेश के उपाध्यक्ष कैप्टन इंदल सिंह चंदेल एवं प्रदेश संगठन सचिव मेजर आनन्द टंडन, सूबेदार वी एन तिवारी कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Tags