प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, ऑटो और लाइफस्टाइल के नए अवसरों का मंच बना NEU MEEDIA एक्सपो 2026

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी लोगों की भीड़; घर, प्लॉट, निवेश, ऑटोमोबाइल और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे

 
jniuo

लखनऊ। प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल क्षेत्र में नए अवसरों और निवेश की संभावनाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से NEU MEEDIA की ओर से आयोजित Property, Real Estate, Auto & Lifestyle Expo 2026 का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग एक्सपो देखने पहुंचे। परिवारों, निवेशकों, युवाओं और कारोबारियों की मौजूदगी से परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

एक्सपो का उद्घाटन इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह और प्रसिद्ध कवि एवं ‘स्माइल मैन’ सर्वेश अस्थाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर द प्लानर के सनी मलिक, NEU MEEDIA की को-फाउंडर शालिनी श्रीवास्तव और गौरव मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एक्सपो में रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल से जुड़ी कंपनियों ने अपने आकर्षक स्टॉल लगाए हैं। यहां आगंतुकों को घर, प्लॉट, प्रॉपर्टी निवेश के विकल्पों के साथ ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है।

आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के माध्यम से बैंकिंग और होम लोन सुविधाओं की जानकारी है। इसके साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की विभिन्न आवासीय योजनाओं का विवरण भी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे संभावित खरीदारों और निवेशकों को प्रॉपर्टी खरीदने, निवेश के विकल्प समझने और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

इस एक्सपो के मुख्य प्रायोजक OMAXE हैं। वहीं Sanfron Infra, ORO, Eldeco, Rishita, LDA, Sahu Group की Kalpana Residency, Girnar और Celestial Manor सहित कई संस्थाएं सह-प्रायोजक के रूप में शामिल हैं। Hyundai ड्रिवेन बाय एवं ईवी डिस्प्ले पार्टनर है, जबकि SBI बैंकिंग पार्टनर के रूप में आयोजन से जुड़ा है।

आयोजकों के अनुसार, एक्सपो का उद्देश्य उपभोक्ताओं को विभिन्न कंपनियों और ब्रांड्स से सीधे जुड़ने का अवसर देना, सही जानकारी उपलब्ध कराना और प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल तथा लाइफस्टाइल से जुड़े विकल्पों को एक ही मंच पर प्रस्तुत करना है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनियों के बीच नेटवर्किंग और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देना भी आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

NEU MEEDIA की यह पहल लखनऊ में एक्सपो संस्कृति, बिजनेस नेटवर्किंग और उपभोक्ताओं के लिए नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रयास है। पहले दिन मिली लोगों की भागीदारी ने आयोजन को लेकर उत्साह को दर्शाया।

Tags