बस्ती में कैंटाबिल का नया स्टोर शुरू, फैशन प्रेमियों को मिलेगा ट्रेंडिंग कलेक्शन

Cantabil opens new store in Basti, fashion lovers will get trending collection
 
Cantabil opens new store in Basti, fashion lovers will get trending collection

कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड⁠� ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपना नया ब्रांड स्टोर खोलकर अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया है। लगभग 2100 वर्ग फुट में फैला यह आधुनिक स्टोर गेट नंबर 41/1, मौजा पिकुरा, दत्तुराई, ब्राह्मण महासभा के पास स्थित है। नया स्टोर क्षेत्र के फैशन प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभरा है।

स्टोर में ग्राहकों के लिए मेन्सवियर, विमेंसवियर, फुटवियर और एक्सेसरीज का बड़ा और ट्रेंडिंग कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। पुरुषों के लिए फॉर्मल, कैजुअल और पार्टी-वियर परिधान, जबकि महिलाओं के लिए एथनिक, कैजुअल और फॉर्मल ड्रेस की विविध रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर दीपक बंसल ने कहा कि बस्ती में नए स्टोर की शुरुआत कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि कैंटाबिल मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और ग्राहकों को फैशन-फॉरवर्ड परिधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि नए स्टोर में ग्राहकों को स्टाइलिश कपड़ों के साथ आकर्षक एक्सेसरीज और फुटवियर की विस्तृत रेंज भी मिलेगी।
कंपनी ने अपने सफर के दौरान कटिंग-एज स्टाइल और प्रीमियम क्वालिटी के जरिए फैशन इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। बदलते फैशन ट्रेंड्स के अनुरूप उत्पाद पेश करते हुए कैंटाबिल ग्राहकों को बेहतर शॉपिंग अनुभव देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

Tags