नए सीएमओ डॉ. भावनाथ पांडेय ने संभाली जिले की कमान

New CMO Dr. Bhavanath Pandey took charge of the district
 
नए सीएमओ डॉ. भावनाथ पांडेय ने संभाली जिले की कमान

हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)  हरदोई में नए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) के रूप में डॉ. भावनाथ पांडेय ने पदभार ग्रहण कर लिया।  डॉ. भावनाथ पांडेय कुशीनगर में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे थे, जिसके बाद अब उन्हें हरदोई का दायित्व सौंपा गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अनुभव को देखते हुए विभाग को उम्मीद है कि जिले की चिकित्सा व्यवस्थाओं में और सुधार आएगा।

चार्ज लेने के बाद सीएमओ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करना उनकी पहली कार्ययोजना का हिस्सा रहेगा। साथ ही हर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र का नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा।

Tags