कला के क्षेत्र में युवाओं को मिली नई दिशा
Youth got a new direction in the field of art
Mon, 20 Apr 2026
दिनांक 19 अप्रैल 2026 को मावा इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में एक प्रेरणादायक कला वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार श्री श्याम वर्मा का साक्षात्कार वरिष्ठ पत्रकार श्री राधेश्याम दीक्षित द्वारा लिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कला वार्ता के दौरान श्री श्याम वर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कला के क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए सही गुरु का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि वे अब तक 7 से अधिक देशों में अपनी कला प्रदर्शनी लगा चुके हैं, जो उनके निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने युवा कलाकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक कलाकार के लिए नियमित रूप से प्रदर्शनी आयोजित करना बेहद जरूरी है। इससे न केवल पहचान मिलती है, बल्कि अनुभव और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि लगातार परिश्रम और सही दिशा मिलने पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
साक्षात्कार के दौरान श्री राधेश्याम दीक्षित ने कला जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनके उत्तरों ने उपस्थित युवा कलाकारों की सोच को नई दिशा दी और उनके भीतर आगे बढ़ने का उत्साह जगाया। यह कला वार्ता न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुई।
