केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति बलरामपुर की नई कार्यकारिणी का गठन

Formation of new executive committee of Central Durga Puja Coordination Committee Balrampur
 
Formation of new executive committee of Central Durga Puja Coordination Committee Balrampur
बलरामपुर।  झारखंडी महादेव मंदिर प्रांगण में सोमवार की शाम मां दुर्गा महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान समिति की वर्तमान अध्यक्ष कुसुम चौहान ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने की घोषणा की। इसके पश्चात पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर सभी दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह “धीरू” को अध्यक्ष और अविनाश मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना। इसके अलावा घनश्याम चौहान, मनोज साहू और अंकुर चौहान “मालू” को महामंत्री, अजीत श्रीवास्तव, डॉ. तुलसीश दुबे और संजय श्रीवास्तव “मुन्ना” को उपाध्यक्ष तथा बाबूलाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी दुर्गा पूजा कमेटी को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और समिति हर समय उनके साथ खड़ी रहेगी। साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों को और अधिक प्रभावी एवं भव्य बनाने का संकल्प भी लिया।
नव निर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने बताया कि केंद्रीय समिति की कार्यकारिणी में सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, महामंत्री तथा बलरामपुर नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों के सभासद पदेन सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
बैठक में उपस्थित सभी समितियों के प्रतिनिधियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और समिति की गतिविधियों को और सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर राम नरेश त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, डी.एन. सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद गुप्ता, मुकेश शुक्ला, राजकुमार पाण्डेय, सौरभ त्रिपाठी, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, नंदलाल तिवारी, संदीप मिश्रा, विनोद गिरि, बंटी साहू, मनीष तिवारी, सिद्धार्थ साहू, जय प्रकाश श्रीवास्तव, आनंद किशोर गुप्ता, कुन्नू कश्यप, अम्बरीष शुक्ला, लक्की गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, सोनू गौतम, वैभव त्रिपाठी, मोनू दुबे, शुभम् मौर्य, शिवम् वाल्मीकि, गोविंद चौधरी, हीरालाल पासवान, आशीष शुक्ला, निशांत चौहान समेत नगर और आसपास की दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags