गोमती नगर जनकल्याण समिति विश्वास खंड-3 की नई कार्यकारिणी का गठन

हरिहर नाथ त्रिवेदी अध्यक्ष और पुष्प लता तिवारी सचिव निर्वाचित
 
गोमती नगर जनकल्याण समिति विश्वास खंड-3 की नई कार्यकारिणी का गठन
लखनऊ। गोमती नगर जनकल्याण समिति, विश्वास खंड-3 का चुनाव महासमिति के संविधान के अनुरूप संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं चुनाव अधिकारी श्री जी. एस. पाण्डेय की देखरेख में कराई गई। इस दौरान महासमिति के पर्यवेक्षक कर्नल ए. एन. पाण्डेय, कार्यकारी महासचिव तथा श्री संजय निगम, सचिव उपस्थित रहे।

चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी में हरिहर नाथ त्रिवेदी को अध्यक्ष, ए. के. भल्ला को उपाध्यक्ष और पुष्प लता तिवारी को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों के रूप में राजीव मेहरोत्रा को संगठन सचिव, बीना शर्मा को सहायक सचिव, पूनम गुप्ता को सांस्कृतिक एवं प्रचार सचिव तथा वीरेन्द्र कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राजेश कुमार तिवारी और अशोक कुमार राय का चयन किया गया।चुनाव अधिकारी जी. एस. पाण्डेय ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की पुष्टि करते हुए हस्ताक्षर किए। समिति की नई कार्यकारिणी से क्षेत्र में जनकल्याण एवं सामुदायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है।

Tags