बीएसएनवी पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. विजय शंकर बने अध्यक्ष

31 अक्टूबर को संपन्न हुआ निर्वाचन, सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

 
iohji

लखनऊ।बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज (बीएसएनवी पीजी कॉलेज), लखनऊ में 31 अक्टूबर 2026 को शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नई कार्यकारिणी में रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. विजय शंकर को अध्यक्ष चुना गया। वनस्पति विज्ञान विभाग के श्री लल्लन प्रसाद उपाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. राजेश राम महामंत्री तथा जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अशोक कुमार संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। वहीं, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. सुभाष चंद्र कोषाध्यक्ष और भौतिक विज्ञान विभाग के श्री अखिलेश चौधरी को लुआक्टा प्रतिनिधि चुना गया।

 

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में जंतु विज्ञान विभाग की डॉ. अमृता सिंह, समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर वंदना वर्मा, हिंदी विभाग के डॉ. कृष्ण चंद्र, भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. उपकार वर्मा एवं डॉ. मनीष कुमार तथा भूगर्भ विज्ञान विभाग के डॉ. वैभव सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचन अधिकारी के रूप में बीएसएनवी पीजी कॉलेज, लखनऊ के पूर्व प्राचार्य श्री राकेश चंद्र ने पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा की। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कॉलेज के शिक्षक संघ को नया नेतृत्व मिला है।

Tags