लखनऊ चिड़ियाघर में आया नया मेहमान, नर तेंदुए को रखा गया आइसोलेशन में

A new guest has arrived at the Lucknow Zoo; the male leopard has been placed in isolation.
 
Xxxx
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में सोमवार को एक नए मेहमान का आगमन हुआ। चिड़ियाघर में एक नर तेंदुआ लाया गया है, जिसे 28 मार्च को सिंधौना ग्राम पंचायत के पास से रेस्क्यू किया गया था।
वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किए गए इस तेंदुए की अनुमानित आयु 6 से 7 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसे वन्य जीव चिकित्सकों की निगरानी में आइसोलेशन में रखा गया है, ताकि उसकी स्वास्थ्य संबंधी सभी जांचें पूरी की जा सकें।
चिकित्सकों के अनुसार सभी चिकित्सीय परीक्षण सामान्य पाए जाने के बाद ही इस नए मेहमान को दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

Tags