वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की पर्सनल लाइफ में नया हाई-वोल्टेज ड्रामा: मुस्लिम दोस्त की 'डीपी' पर भड़के पति युगम गेरा

New High-Voltage Drama in 'Vada Pav Girl' Chandrika Dixit's Personal Life: Husband Yugam Gera Lashes Out Over Muslim Friend's 'DP'!
 
hgi
सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। अफवाहें तो यहां तक थीं कि दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है, लेकिन अब इस कहानी में एक नया मोड़ आ गया है।

ghigh

क्या था पूरा विवाद और शादी की अफवाहें?

दरअसल, कुछ समय पहले चंद्रिका दीक्षित का उनके पति युगम से किसी बात पर बड़ा झगड़ा हो गया था। इसी बीच चंद्रिका अपने एक मुस्लिम दोस्त के साथ लगातार रील्स और वीडियोज पोस्ट कर रही थीं। सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियों को देखकर नेटिजंस यह कयास लगाने लगे थे कि चंद्रिका अपने पति को छोड़कर उस मुस्लिम दोस्त से शादी करने जा रही हैं।

पैचअप के बाद बदली कहानी: तमाम कयासों और विवादों के बाद आखिरकार चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच सुलह हो गई। दोनों ने अपने मतभेदों को भुलाकर एक बार फिर साथ रहने का फैसला किया। लेकिन, कहानी यहीं खत्म नहीं होती। असली ड्रामा तो अब शुरू हुआ है!

मुस्लिम दोस्त की 'प्रोफाइल पिक्चर' (DP) पर फंसा पेच

जब चंद्रिका और उनके दोस्त के बीच वीडियो कोलैबोरेशन चल रहा था, तब उस दोस्त ने चंद्रिका के साथ क्लिक की गई एक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर (DP) बना लिया था।

अब जब चंद्रिका अपने पति युगम के पास वापस लौट आई हैं, तो युगम को उस दोस्त की प्रोफाइल पर चंद्रिका की फोटो (DP) होना बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। खबरों की मानें तो:

  • युगम गेरा ने उस दोस्त से कई बार विनती की है कि वह चंद्रिका की तस्वीर अपनी डीपी से हटा दे।

  • इसके बावजूद, चंद्रिका का वह मुस्लिम दोस्त उस फोटो को हटाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है।

Tags