संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन

Selection of New Office Bearers at the Meeting of the Joint Industry and Trade Association
 
frer

लखनऊ, 12 मई 2026। कैम्पल रोड स्थित बैठक में Sanyukt Udyog Vyapar Mandal की विस्तार बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियाँ सर्वसम्मति से की गईं। बैठक में शैलेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, मोहम्मद भूरे को महासचिव, गुलफाम रजा को विधि सलाहकार, उत्कर्ष गुप्ता को सचिव तथा मरी माता रोड से मोहम्मद दिलशाद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नए सदस्यों का स्वागत

इस अवसर पर कई व्यापारियों ने संगठन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की, जिनमें मोहम्मद यूनुस, असलान, सिद्धांत शुक्ला, हेमंत बंसल, मोईन, आकाश बगड़िया, भास्कर गुप्ता और नितिन अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, राष्ट्रीय सचिव पी.एम. त्रिपाठी, लखनऊ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शुक्ला, मोहित मिश्रा, मरी माता अध्यक्ष मोबीन, देवेंद्र मिश्रा सहित कई व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यापारियों के हितों को लेकर सरकार के रवैये में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी डोर-टू-डोर जाकर व्यापारियों को संगठन से जोड़ें और आपसी एकता को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तभी व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके उत्पीड़न का प्रभावी विरोध किया जा सकेगा। यह बैठक संगठन के विस्तार और व्यापारियों की एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में व्यापारिक समुदाय की आवाज और अधिक प्रभावशाली हो सकेगी।

Tags